अंबिकापुर छत्तीसगढ़ दुर्ग-भिलाई बिलासपुर राजनांदगांव रायपुर

इधर पटवारी संभालेंगे राज्योत्सव में पार्किंग की जिम्मेदारी, उधर गिरदावरी त्रुटि सुधार का 40 प्रतिशत काम बाकी…

रायपुर। रायपुर में एक नवंबर से होने वाले राज्योत्सव में पटवारियों की ड्यूटी लगा दी गई है. 42 पटवारियों को पार्किंग व्यवस्था संभालने का जिम्मा दे दिया गया है. इधर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से पहले एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन के लिए अभी भी जूझना पड़ रहा है. दूसरी तरफ गिरदावरी में त्रुटि होने की भी लगातार शिकायतें आ रहीं हैं. ऐसे में किसानों की दिक्कतें बढ़ती जा रहीं हैं.

गिरदावरी में अभी 40 फीसदी से ज्यादा त्रुटि सुधार का काम बाकी है. एग्री स्टेक में 31 अक्टूबर को आवेदन करने की अंतिम बताई जा रही है. आकड़ों की बात करें अब तक एग्री स्टेक पोर्टल में 1 लाख से ज्यादा किसान पंजीयन नहीं करा पाए हैं. इधर पंजीयन के लिए अब केवल 4 दिन का ही समय बाकी रह गया है. इसमें भी सरकारी छुट्टी और सर्वर की समस्या ने किसानों की समस्या बढ़ा दी है.

एग्री स्टेक पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों और विकल्प नहीं होने से किसानों का पंजीयन नहीं हो सकेगा. आकड़ों के हिसाब से अभी गिरदावरी में त्रुटि सुधार का काम बाकी है. आवेदन के बाद मौके का निरीक्षण कर पटवारियों को त्रुटि सुधार का काम भी करना है. लेकिन इधर दो दिनों तक नया रायपुर में जिले के 42 पटवारियों की ड्यूटी पार्किंग में लगा दी गई है.

Spread the love

Chhattis TV

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग

29 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CSEB) के दुर्ग जिले स्थित सब स्टेशन में एक भयंकर आग लग
छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी आर्थिक क्षमता का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 की रिपोर्ट के