अंबिकापुर छत्तीसगढ़ दुर्ग-भिलाई पॉलिटिक्स बिलासपुर राजनांदगांव रायपुर

दूरदर्शी बजट से विकसित भारत की मजबूत नींव रखी गई – अतुल पर्वत

भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता श्री अतुल पर्वत जी ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन द्वारा संसद में प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए इसे विकसित भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया है।

अतुल पर्वत जी ने कहा कि यह बजट विकास को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें Public Capital Expenditure को बढ़ावा देकर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की ठोस पहल की गई है। सरकार का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर विशेष फोकस देश को आत्मनिर्भर और वैश्विक अर्थव्यवस्था में अग्रणी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि यह बजट जहां युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करेगा, वहीं महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण को भी प्राथमिकता देता है। Medical Tourism जैसे रोजगार सृजन करने वाले सेक्टर को प्रमुखता देना देश की स्वास्थ्य सेवाओं और अर्थव्यवस्था—दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

अतुल पर्वत जी ने Critical Minerals और Rare Earths पर विशेष ध्यान दिए जाने को समय की मांग बताते हुए स्वागत योग्य कदम बताया। ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में Rare Earths Corridor की घोषणा से माइनिंग, प्रोसेसिंग, रिसर्च एवं डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे, साथ ही देश की खनिज सुरक्षा भी सुदृढ़ होगी। मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए Critical Minerals की प्रोसेसिंग के लिए Capital Goods पर Custom Duty हटाना एक अत्यंत महत्वपूर्ण और रणनीतिक निर्णय है।

उन्होंने कहा कि विशेष आर्थिक क्षेत्रों (SEZ) को अधिक प्रभावी बनाने हेतु उनके उत्पादों की सीमित बिक्री Domestic Market में करने की अनुमति देना उद्योग जगत के लिए बड़ा प्रोत्साहन है। इसके साथ ही भारत में Data Centres संचालित करने वाली Cloud Companies को 2047 तक Tax Holiday, Biopharma Shakti Scheme के माध्यम से भारत को Global Biopharma Manufacturing Hub बनाने की योजना, तथा Marine, Textile, Leather जैसे Export Sectors को Custom Duty में राहत—ये सभी कदम भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

अतुल पर्वत जी ने कहा कि यह बजट पिछले बजटों से इस मायने में अलग है कि इसमें कोई Populist घोषणाएं नहीं की गई हैं, बल्कि Semiconductors जैसे New-Age Manufacturing Sectors पर सर्वाधिक जोर दिया गया है, जो भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा।

अंततः यह बजट दूरदर्शी, मजबूत और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। आने वाले वर्षों में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और रोजगार के लाखों नए अवसर खुलेंगे। यह बजट निश्चित रूप से सराहनीय और ऐतिहासिक है।

Spread the love

Chhattis TV

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग

29 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CSEB) के दुर्ग जिले स्थित सब स्टेशन में एक भयंकर आग लग
छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी आर्थिक क्षमता का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 की रिपोर्ट के