अंबिकापुर छत्तीसगढ़ दुर्ग-भिलाई बिलासपुर राजनांदगांव रायपुर

सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा, 8 जिलों में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान में लेंगे हिस्सा

रायपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. उनके दौरे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता फिर सक्रिय हो गए हैं. वे यहां 8 जिलों में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. 16 सितंबर को शाम 4 बजे झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से रायगढ़ पहुंचेंगे. रायगढ़ में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान एवं पदयात्रा’ में शामिल होंगे. शाम 5.30 बजे रायगढ़ से कोरबा के लिये रवाना होंगे. रात्रि 7.30 बजे कोरबा में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली एवं हस्ताक्षर अभियान’ में शामिल होंगे.

एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट 17 सितंबर को सुबह 10 बजे कोरबा से रतनपुर जिला बिलासपुर के लिये रवाना होंगे. 11.30 बजे रतनपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 12 बजे रतनपुर से तखतपुर के लिये रवाना होंगे. दोपहर 12.30 बजे तखतपुर जिला बिलासपुर में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली’ में शामिल होंगे. दोपहर 2 बजे तखतपुर से मुंगेली के लिये रवाना होंगे. दोपहर 2.30 बजे मुंगेली पहुंचकर ‘वोट चोर गद्दी छोड़ रैली एवं पदयात्रा’ में शामिल होंगे. शाम 4 बजे मुंगेली से बेमेतरा के लिये रवाना होंगे. शाम 4.30 बजे बेमेतरा पहुंचकर ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली’ में शामिल होंगे. शाम 6 बजे बेमेतरा से राजनांदगांव के लिये रवाना होंगे. रात्रि 8 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे. 

तीसरे दिन दुर्ग और राजनांदगांव में रहेंगे

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट 18 सितंबर को सुबह 11 बजे राजनांदगांव में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली एवं पदयात्रा में शामिल होंगे. दोपहर 12 बजे राजनांदगांव से दुर्ग के लिये रवाना होंगे. दोपहर 12.30 बजे दुर्ग पहुंचकर वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली’ में शामिल होंगे. दोपहर 2.30 बजे दुर्ग से मिलाई के लिये रखाना होंगे. दोपहर 2.45 बजे भिलाई पहुंचकर वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली एवं पदयात्रा में शामिल होंगे.

कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू

बताया गया है कि कांग्रेस के अभियान के दौरान प्रदेश प्रभारी जिलों के कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू होंगे. पीसीसी के कार्य और उनके जिलों में चल रही राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी लेंगे. वहां पर ब्लॉक कमेटियों के कार्यों पर चर्चा करेंगे. हाल ही में पार्टी में अंतर्कलह को लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए गए थे.

Spread the love

Chhattis TV

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग

29 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CSEB) के दुर्ग जिले स्थित सब स्टेशन में एक भयंकर आग लग
छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी आर्थिक क्षमता का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 की रिपोर्ट के