अंबिकापुर छत्तीसगढ़ दुर्ग-भिलाई बिलासपुर राजनांदगांव रायपुर

नेशनल हाईवे-30 पर भीषण हादसा : आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, तीन लोगों की मौत, सड़क पर लगा लंबा जाम

कांकेर। नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार तड़के करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें ट्रक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम रतेसरा के पास हुआ।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद नेशनल हाईवे-30 पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और चारामा पुलिस मौके पर पहुंची है। जेसीबी एवं अन्य मशीनों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाने का काम किया जा रहा है, ताकि यातायात को जल्द बहाल किया जा सके।

गौरतलब है कि इसी स्थान पर दो दिन पहले भी एक युवक की कार की चपेट में आने से मौत हो चुकी थी। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने इस क्षेत्र की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतकों की पहचान की जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Spread the love

Chhattis TV

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग

29 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CSEB) के दुर्ग जिले स्थित सब स्टेशन में एक भयंकर आग लग
छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी आर्थिक क्षमता का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 की रिपोर्ट के