अंबिकापुर छत्तीसगढ़ दुर्ग-भिलाई बिलासपुर राजनांदगांव रायपुर

IIT Bhilai के छात्र की संदिग्ध मौत को लेकर बवाल : छात्रों ने देर रात तक किया विरोध प्रदर्शन, मेडिकल सुविधा में लापरवाही का लगाया आरोप

 आईआईटी भिलाई के छात्र सोमिल साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मंगलवार रात जमकर हंगामा हुआ. परिसर में प्रशासनिक भवन के सामने बड़ी संख्या में छात्रों ने देर रात तक विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान वह प्रबंधन से मौत की पूरी जानकरी की मांग करते रहे. उन्होंने मेडिकल सुविधा में लापरवाही के कारण सोमिल की मौत होने का आरोप लगाया. प्रदर्शन की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाइश के बाद छात्रों को शांत कराया. (IIT Bhilai में छात्र की मौत को लेकर बवाल)

दरअसल, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक छात्र सोमिल साहू मूल रूप से मध्यप्रदेश के हरदा जिले का निवासी बताया जा रहा है। वह IIT भिलाई के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रथम वर्ष का विद्यार्थी था.

शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया था कि छात्र को मिर्गी (एपिलेप्सी) की बीमारी थी और संभवतः इसी के कारण उसकी हालत बिगड़ी होगी. फिलहाल, शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फिलाहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा. 

Spread the love

Chhattis TV

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग

29 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CSEB) के दुर्ग जिले स्थित सब स्टेशन में एक भयंकर आग लग
छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी आर्थिक क्षमता का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 की रिपोर्ट के