छत्तीसगढ़

Crime News : मेडिकल एडमिशन के नाम पर छात्रा से 5 लाख की ठगी, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

नीट की परीक्षा पास करने के बाद हर छात्र का सपना होता है कि वह किसी अच्छे मेडिकल कॉलेज में दाखिला ले और डॉक्टर बने, लेकिन कई बार इस सपने की आड़ में ठग सक्रिय हो जाते हैं. ऐसा ही एक मामला रायपुर में सामने आया है, जहां एक छात्रा को कम फीस में मेडिकल सीट दिलाने का झांसा देकर न केवल उसके परिवार से लाखों की ठगी की गई, बल्कि उसका करियर भी अधर में लटक गया है.

यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सुब्रतो मुखर्जी (49 वर्ष) से जुड़ा है, जो निजी कंपनी में नौकरी करते हैं. उनकी बेटी आयुषी मुखर्जी वर्ष 2023 में नीट की तैयारी कर रही थी. काउंसलिंग के दौरान वे बिलासपुर के होम्योपैथिक डॉक्टर किशानु दास के संपर्क में आए. किशानु ने खुद को मेडिकल एडमिशन में गाइडेंस देने वाला बताया और पश्चिम बंगाल स्थित जेएमएन मेडिकल कॉलेज में कम फीस पर दाखिला दिलाने का दावा किया

कॉलेज की असली फीस 86 लाख रुपये थी, लेकिन किशानु ने इसे 48 लाख रुपये में एडमिशन कराने का झांसा दिया. आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे सुब्रतो ने किशानु की बातों पर भरोसा कर लिया और अग्रिम पांच लाख रुपये उसे दे दिए. इसके बाद वे अपनी बेटी को लेकर पश्चिम बंगाल पहुंचे और जेएमएन मेडिकल कॉलेज में दाखिला भी करा दिया.

हालांकि, कॉलेज में दाखिले के बाद सच्चाई सामने आई. प्रबंधन ने पूरी फीस की मांग की और एक कानूनी बांड पर भी दस्तखत करवा लिए. लेकिन कॉलेज ने फीस की शेष राशि की आंग की जो देना परिवार के लिए संभव नहीं है. फीस नहीं चुकाने पर छात्रा आयुषी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे उसकी आगे की पढ़ाई भी रुक गई है.

इस घटना से परेशान होकर सुब्रतो मुखर्जी ने रायपुर पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी डॉक्टर किशानु दास को गिरफ्तार कर लिया है.

पुरानी बस्ती थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ठगी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. इस पूरे मामले पर कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी की जाएगी. मामले की जांच जारी है

Spread the love

Chhattis TV

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी आर्थिक क्षमता का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 की रिपोर्ट के
Weather changes again in Chhattisgarh, possibility of light rain with thunder and lightning in many districts
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया