छत्तीसगढ़ दुर्ग-भिलाई

कॉन्स्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

दुर्ग-भिलाई। छावनी थाना पुलिस ने बेमेतरा जिले में पदस्थ आरक्षक विवेक पोद्दार के खिलाफ एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2021 में आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा, जब उसकी मां और भाई घर पर नहीं थे। इसी दौरान उसने जबरदस्ती घर में प्रवेश कर पीड़िता के साथ शारीरिक शोषण किया। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए, उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

कॉन्स्टेबल विवेक पोद्दार पर नाबालिग से रेप का आरोप।

कॉन्स्टेबल विवेक पोद्दार पर नाबालिग से रेप का आरोप।

पीड़िता ने ये बात मां और भाई को बताई, लेकिन उन्होंने उस पर भरोसा नहीं किया। उल्टा कहा कि तू झूठ बोल रही है। विवेक ऐसा नहीं कर सकता है। दरअसल, सिपाही से लड़की का परिवार परिचित था। इसके बाद आरोपी का मनोबल और बढ़ गया। जब भी घर पर परिजन नहीं होते, कॉन्स्टेबल घर में घुस जाता और नाबालिग से जबरदस्ती करता।

पुलिस ने 2 जून को विवेक पोद्दार के खिलाफ नाबालिग से रेप के मामले में पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए बेमेतरा टीम भी भेजी है, लेकिन वो फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विवेक पोद्दार छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही के पद पर पदस्थ है। छावनी थाना अंतर्गत वार्ड 31 सुंदर नगर कैंप 1 चर्च के पास भिलाई में रहता है।

वर्तमान में पीड़िता की उम्र 21 साल है। उसने थाने में लिखित शिकायत दी है कि विवेक पोद्दार अपने पद और पहुंच का रौब दिखाकर साल 2021 से 2022 तक उसके साथ जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाए हैं।

घटना के समय दुर्ग जिले के कई थानों में पदस्थ था आरोपी।

घटना के समय दुर्ग जिले के कई थानों में पदस्थ था आरोपी।

मां और भाई ने नाबालिग को डांट करा दिया शांत

पीड़िता के अनुसार घटना वाले दिन मां और भाई काम से लौटे तो उसने रोते हुए पूरी घटना बताई। इस पर मां और भाई ने उसी को डांटा और कहा कि विवेक ऐसा नहीं कर सकता है, तू झूठ बोल रही है। इसके बाद पीड़िता डर गई और किसी को कुछ नहीं बताया।

इसके बाद जब भी पीड़िता के माता-पिता बाहर जाते विवेक उसके घर में घुस जाता था और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था।

घरवालों ने जल्द शादी कराने का दिया आश्वासन

जब पीड़िता ने घरवालों को बताया कि विवेक उसके साथ आए दिन जबरदस्ती करता है तो उन्होंने उससे कहा कि वो जो कर रहा है करने दे। वो जैसे ही बालिग हो जाएगी वो उसकी शादी करवा देंगे और विवेक ने बोला है कि वो पैसा खर्च करेगा तो उसकी शादी अच्छी जगह हो जाएगी।

मजबूर होकर पीड़िता ने मोहल्ले के लड़के से कर ली शादी

लगातार एक साल तक पीड़िता का रेप होने के बाद भी जब घरवालों ने उसका साथ नहीं दिया तो 20 मई 2023 को पीड़िता अपने मोहल्ले में रहने वाली मुंहबोली चाची के घर चली गई। इसके बाद उसने मोहल्ले में रहने वाले एक लड़के से शादी कर ली। 9 जून 2023 को शादी करने के बाद वो उसी लड़के साथ रहने लगी।

मां ने विवेक के कहने पर लिखाई झूठी रिपोर्ट

जब पीड़िता ने दूसरे लड़के शादी कर ली तो उसकी मां ने छावनी थाने में उसके अपहरण और नाबालिग से रेप का आरोप लगाते हुए उसके पति और एक अन्य लड़के के खिलाफ झूठा केस दर्ज करा दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में अपना बर्थ सर्टिफिकेट पेश किया और बताया कि उसका जन्म 30 अप्रैल 2005 को हुआ है।

उसकी मां जब उसकी किडनैपिंग और रेप का आरोप लगा रही है, तब वो बालिग हो चुकी थी और अपने पति के साथ थी। उनके द्वारा विवेक पोद्दार को बचाने के लिए झूठी शिकायत दर्ज कराई गई है।

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने किया था सस्पेंड

दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने किया था सस्पेंड

झूठा गांजा का प्रकरण बनाने का आरोपी है विवेक पोद्दार

विवेक पोद्दार साल 2024 में दुर्ग जिले में पदस्थ था। छावनी थाने में रहते हुए उसने महादेव सट्टा के आरोपी और गैंगेस्टर दीपक नेपाली से दोस्ती बढ़ाई और संरक्षण दिया। इस दौरान उसने दूसरे थाने में रहते हुए बिना उच्चाधिकारी और थाना प्रभारी को सूचना दिए छावनी थाने में खड़ी दीपक नेपाली के विरोधी की कार में गांजा रखा और पिस्टल रखा।

इसके बाद उसे गिरफ्तार कर छावनी थाने ले गया। वहां जब टीआई ने उसे पूछा कि गिरफ्तारी से पहले उसने थाने या किसी उच्चाधिकारी को सूचित क्यों नहीं किया तो जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस की जांच में पाया गया कि उसने दीपक नेपाली के दुश्मन को फंसाने के लिए ऐसा किया था। इसके बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने उसे सस्पेंड कर दिया था।

इस पूरे मामले में ASP पद्मश्री तंवर ने बताया कि कॉन्स्टेबल के खिलाफ नाबालिग से रेप का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

Chhattis TV

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग

29 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CSEB) के दुर्ग जिले स्थित सब स्टेशन में एक भयंकर आग लग
छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी आर्थिक क्षमता का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 की रिपोर्ट के