अंबिकापुर छत्तीसगढ़ दुर्ग-भिलाई बिलासपुर राजनांदगांव रायपुर

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए की कामना…

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सर्वांगीण विकास की कामना की.

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक संस्कृति के अनुरूप पूजा-अर्चना कर राज्य की धरोहर, संस्कृति, मातृशक्ति और स्वाभिमान की प्रतीक छत्तीसगढ़ महतारी को नमन किया. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारी अस्मिता, आस्था और गर्व का प्रतीक हैं. 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह भूमि मातृशक्ति की आराधना वाली भूमि है और छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से ही प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है. उन्होंने प्रदेशवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है. राज्य सरकार आम जनता के जीवनस्तर में सुधार, महिला सशक्तिकरण, कृषि विकास, युवाओं को रोजगार, आदिवासी समाज की उन्नति और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रजत जयंती वर्ष प्रदेश के लिए नई ऊर्जा और संकल्प का प्रतीक है. आज का दिन विशेष रूप से गौरव का क्षण है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज छत्तीसगढ़ आगमन है और राज्य स्थापना दिवस पर अनेक ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से आने वाले समय में प्रदेश निश्चित ही देश के अग्रणी और समृद्ध राज्यों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करेगा.

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित गणमान्य नागरिक और प्रबुद्धजन उपस्थित थे.

Spread the love

Chhattis TV

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग

29 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CSEB) के दुर्ग जिले स्थित सब स्टेशन में एक भयंकर आग लग
छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी आर्थिक क्षमता का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 की रिपोर्ट के