अंबिकापुर छत्तीसगढ़ बिलासपुर रायपुर

मुख्यमंत्री साय ने कबड्डी वर्ल्ड चैंपियन संजू देवी को बधाई दी, कहा—“आपने महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल कायम की।

। रायपुर. महिला कबड्डी वर्ल्ड कप में भारत को स्वर्ण दिलाने वाली छत्तीसगढ़ की स्टार खिलाड़ी संजू देवी ने रविवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की. मुख्यमंत्री साय ने संजू को विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने पर बधाई दी और कहा कि संजू देवी ने महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल कायम की है.

सीएम साय ने कहा कि संजू की उपलब्धि से प्रदेश की बेटियों को खेल जगत में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी और यह सफलता आने वाली पीढ़ियों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करेगी. मुलाकात के दौरान संजू देवी ने अपनी खेल यात्रा, संघर्ष और अनुभव भी मुख्यमंत्री के साथ साझा किए.

कोरबा जिले के ग्राम केराकछार की निवासी संजू देवी ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 17 से 24 नवंबर तक आयोजित महिला कबड्डी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) का खिताब भी जीता था.

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल, कोषाध्यक्ष सेवा राम साहू, पूर्व कोच अनुज प्रताप सिंह और वर्तमान कोच दिल कुमार राठौर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Spread the love

Chhattis TV

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी आर्थिक क्षमता का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 की रिपोर्ट के
Weather changes again in Chhattisgarh, possibility of light rain with thunder and lightning in many districts
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया