छत्तीसगढ़ दुर्ग-भिलाई बिलासपुर रायपुर

CG News: शासकीय कार्यालय में विवाद, सहायक समन्वयक के खिलाफ जुर्म दर्ज

रायपुर/बिलासपुर. शिक्षा विभाग में बाबू और सहायक कार्यक्रम समन्वयक के बीच गालीगलौज का मामला अब थाने तक जा पहुंचा है. शिक्षा विभाग के सहायक कार्यक्रम समन्वयक पर अपने ऑफिस के बाबू से अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. जिससे नाराज बाबू ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है. बाबू की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि सरकंडा के बंगालीपारा में रहने वाले सुमंत कुमार यादव शिक्षा विभाग में क्लर्क हैं. उनकी पोस्टिंग समग्र शिक्षा के जिला परियोजना कार्यलय में हैं. बताया है कि, राज्य परियोजना कार्यालय से स्थापना संबंधी जानकारी मांगी गई थी. इस पर क्लर्क ने ऑफिस में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी बना ली थी. सहायक कार्यक्रम समन्वयक चंद्रभान सिंह ठाकुर ने अपने स्थापना और वेतन संबंधी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई थी.

इसके कारण उनका काम रुक गया था. क्लर्क ने अधिकारी चंद्रभान सिंह ठाकुर के मोबाइल पर कॉल किया. तब उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया. इसके बाद क्लर्क ने ऑफिस के ऑपरेटर दीपक कुमार को कॉल करने के लिए कहा. ऑपरेटर ने अधिकारी को कॉल लगाकर फोन स्पीकर पर कर दिया. जब क्लर्क ने रायपुर से आए आदेश की जानकारी देकर उनके वेतन और स्थापना संबंधी जानकारी मांगी तब अधिकारी गाली-गलौज पर उत्तर आए. जब क्लर्क ने उन्हें टोका तो जान से मारने की धमकी दी. इस दौरान फोन स्पीकर पर ही था. अधिकारी की करतूत को ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों ने भी सुना. घटना 3 सितंबर की है. जहा प्रार्थी के घर आने के बाद सहायक कार्यक्रम समन्वयक द्वारा उसे पुनः फोन कर अभद्रता टिप्पणी की गई.

Spread the love

Chhattis TV

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग

29 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CSEB) के दुर्ग जिले स्थित सब स्टेशन में एक भयंकर आग लग
छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी आर्थिक क्षमता का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 की रिपोर्ट के