अंबिकापुर छत्तीसगढ़ बिलासपुर राजनांदगांव रायपुर

CG Morning News : केंद्रीय गृहमंत्री शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का तीसरा दिन… बस्तर दौरे पर रहेंगे CM साय… बस्तर पंडुम 2026 का आज समापन… दिल्ली में आज कांग्रेस जिलाध्यक्षों की लगेगी क्लास… पढ़ें और भी खबरें

रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का आज तीसरा दिन है. अपने दौरे के अंतिम दिन अमित शाह जगदलपुर जाएंगे, जहां वे बस्तर पंडुम महोत्सव – 2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे. यह महोत्सव बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन का प्रतीक है. केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ में सुरक्षा सुदृढ़ीकरण, विकासात्मक दृष्टिकोण और जनजातीय संस्कृति के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है.

बस्तर दौरे पर रहेंगे सीएम साय 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर मेफेयर होटल पहुंचेंगे, वहां से सीधे रायपुर एयरपोर्ट जाएंगे. मुख्यमंत्री विशेष विमान से जगदलपुर के माँ दन्तेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद लालबाग मैदान में आयोजित  बस्तर पंडुम 2026 के समापन कार्य्रकम में दोपहर 12:05 बजे से 1:20 बजे तक शामिल होंगे. इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे. शाम 4:30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचने के पश्चात वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.

बस्तर पण्डुम 2026 का आज होगा समापन

बस्तर की जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित तीन दिवसीय बस्तर पण्डुम का समापन समारोह 9 फरवरी को एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विशेष तौर पर शामिल होंगे. समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे. 

दिल्ली में आज कांग्रेस जिलाध्यक्षों की लगेगी क्लास

रायपुर. संगठन सृजन के तहत प्रदेश के सभी शहर एवं जिला कांग्रेस अध्यक्षों का दिल्ली में जमावड़ा होगा. सभी डीसीसी अध्यक्ष 9 फरवरी की शाम दिल्ली रवाना होंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में होने वाले अभिमुखीकरण कार्यक्रम के तहत इस प्रशिक्षण में उन्हें कामकाज को लेकर दिशा निर्देश दिए जाएंगे. प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज भी शामिल होंगे. कांग्रेस के संगठनात्मक नजरिए से इस प्रशिक्षण को अहम माना जा रहा है. दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष अपने लगभग दो माह के कामकाज की रिपोर्ट लेकर पहुंच रहे हैं. इस दौरान उन्हें बताया जाएगा कि संगठन की गतिविधियों को किस तरह आगे बढ़ाना है. संगठन सृजन के तहत नियुक्त जिला अध्यक्षों को इस बार व्यापक अधिकार देने की बात कही गई है. माना जा रहा है कि प्रशिक्षण के बाद उन्हें फैसले लेने कई अधिकार भी सौंपे जा सकते हैं. हालांकि नियुक्तियों के लगभग बीते दो माह में जिला कांग्रेस अध्यक्षों ने कोई उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल नहीं की है. दूसरी तरफ डीसीसी के अधिकार बढ़ाए जाने के बावजूद वे मनमानी नहीं कर पाएंगे. कनेक्ट सेंटर के जरिए भी जिला कमेटियों की गतिविधियों पर नजर रहेगी.

इन जिलों में आज प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार और रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के तहत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन सोमवार को होने जा रहा है. यह आईटीआई सकरी, बलौदाबाजार में सुबह 10 बजे से और आईटीआई दंतेवाड़ा में सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगा. मेले में अलग-अलग कंपनियां अप्रेंटिसशिप और नौकरी के लिए आएंगी. शासकीय और निजी आईटीआई से पास या प्रशिक्षण ले रहे युवक-युवतियां यहां एनएपीएस पोर्टल में पंजीयन, करियर मार्गदर्शन और अप्रेंटिसशिप के अवसरों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ मेले में पहुंचकर इस अवसर का लाभ ले सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए संबंधित आईटीआई से संपर्क किया जा सकता है.

सूरजपुर में लगेगा कलेक्टर जनदर्शन

सूरजपुर. कलेक्टर जनदर्शन के समय में संशोधन किया गया है, 09 फरवरी से जनदर्शन मंगलवार की जगह प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जायेगा. इसके साथ ही समय-सीमा, राजस्व, कानून व्यवस्था, सड़क सुरक्षा समिति, NCORD, छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम और दोषमुक्ति प्रकरणों की समीक्षा/ पास्को अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों के सम्बंध में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक भी प्रत्येक सोमवार को अपने पूर्व निर्धारित समय से आयोजित की जायेगी. जिला प्रशासन की आमजन से अपील है कि जनदर्शन के लिए सोमवार को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें.

रायपुर में आज के कार्यक्रम 

संत गजानन प्रगट महोत्सव

संस्थान- संत श्रीगजानन महाराज शेगांव संस्थान रायपुर शाखा

स्थान- तात्यापारा स्थित संतश्री के मंदिर में

समय- प्रातः 8.30 बजे सहस्त्राभिषेक व पूजा.

प्रातः 10.30 बजे श्रीसत्यनारायण कथा पूजन.

दोपहर 1 बजे भाजी-भाकर भंडारा. रात्रि 8 बजे महाआरती व प्रसाद.

प्राण प्रतिष्ठा

शिव परिवार प्रतिमाओं की स्थापना

संगठन- श्रीजैतू साव मठ न्यास समिति

स्थान- पुरानी बस्ती स्थित श्रीराम जानकी गोपीदास मंदिर के नवनिर्मित शिवालय में

समय- प्रातः 8.30 बजे वेदी निर्माण व श्रीगणेश पूजा.

दर्शन व संगोष्ठी

पुरी के शंकराचार्य

संस्था- श्रीसुदर्शन संस्थानम् रावणभाठा

समय- प्रातः 8 बजे एवं शाम 6 बजे के सत्रों में संगोष्ठी व दर्शन.

Spread the love

Chhattis TV

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी आर्थिक क्षमता का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 की रिपोर्ट के
Weather changes again in Chhattisgarh, possibility of light rain with thunder and lightning in many districts
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया