अंबिकापुर छत्तीसगढ़ दुर्ग-भिलाई बिलासपुर राजनांदगांव रायपुर

CG Morning News : CM साय लेंगे जल संसाधन विभाग की बैठक, भाजयुमो की आज संभाग स्तरीय बैठक, रायपुर से कोलकाता जाना हुआ महंगा, राजधानी में आज

CG Morning News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभागीय बैठक और अग्रसेन जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 3 बजे मंत्रालय में कार्यलनीय कार्य करेंगे. इसके बाद वे शाम 4 बजे जल संसाधन विभाग की बैठक में शामिल होंगे. शाम 7.30 बजे छेड़ी खेड़ी में अग्रसेन जयंती कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

भाजयुमो की सरगुजा में आज बड़ी बैठक होने जा रही है. इस बैठक में संगठन महामंत्री पवन साय शामिल होंगे. संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों को लेकर यह बैठक होगी. भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा भी होंगे शामिल, सरगुजा संभाग के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे.

आज से रायपुर से कोलकाता जाना हुआ महंगा

रायपुर. सोमवार से नवरात्रि की शुरुआत होने के साथ ही रायपुर से कोलकाता जाने का हवाई सफर महंगा हो गया है. कोलकाता में दुर्गा पूजा का आयोजन काफी जोर-शोर के साथ होता है. इस उत्सव में शामिल होने काफी संख्या में लोग कोलकाता जाते हैं, जिसकी वजह से वहां का एयर फेयर दस हजार से ऊपर हो चुका है. आने वाले दिनों में अन्य शहरों के फेयर में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं, क्योंकि त्योहार के मद्देनजर दूसरे शहरों की ओर आना-जाना बढ़ने की उम्मीद है.

शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की जाती है. बंगाली समाज इस त्योहार को उत्साह पूर्वक मनाता है. प्रदेश में काफी संख्या में बंगाली समाज के लोग रहते हैं, जो इस अवसर पर कोलकाता की यात्रा करते हैं. सोमवार से नवरात्रि की शुरुआत होने के साथ रायपुर से कोलकाता के बीच संचालित होने वाली फ्लाइट के फेयर पर इसका असर नजर आने लगा है.

चौबीस घंटे पहले फ्लाइट का टिकट बुक करने पर यात्रियों को दस हजार से अधिक राशि खर्च करनी पड़ रही है. इसी तरह पंचमी के बाद का फेयर बढ़कर 14-15 हजार रुपये तक पहुंचने लगा है. ट्रैवल्स कारोबार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में अन्य शहरों का फेयर भी बढ़ जाएगा, क्योंकि त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ कारोबार के सिलसिले में भी यात्रा का दौर शुरू हो जाएगा.

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा आज महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 9:00 बजे रायपुर से प्रस्थान करेंगे और महासमुंद पहुंचेंगे. जहां वे आंगनवाड़ी केंद्र, पीडीएस, मध्याह्न भोजन, छात्रावास आदि का निरीक्षण करेंगे. निरीक्षण के पश्चात दोपहर 2:30 बजे वे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय गतिविधियों की समीक्षा करेंगे. वे बैठक के पश्चात शाम 4.30 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे.

Spread the love

Chhattis TV

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग

29 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CSEB) के दुर्ग जिले स्थित सब स्टेशन में एक भयंकर आग लग
छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी आर्थिक क्षमता का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 की रिपोर्ट के