अंबिकापुर छत्तीसगढ़ बिजनेस बिलासपुर रायपुर

CG Morning News : अरपा महोत्सव 2026 में CM साय होंगे शामिल… 6,412 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे…  दूरदर्शन पर आज से ‘साहित्य पर्व’ का प्रसारण… आप करेगी सीएम हाउस घेराव … दिल्ली में कांग्रेस जिलाध्यक्षों का विशेष प्रशिक्षण शिविर… पढ़ें और भी खबरें

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर 12 बजे साइंस कॉलेज ग्राउंड मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे. अरपा महोत्सव 2026 कार्यक्रम में पेंड्रा के मल्टीपरपस स्कूल ग्राउंड में दोपहर 3 बजे शिरकत करेंगे. मुख्यमंत्री साय शाम 5 बजे  नेवसा एकलव्य आवासीय विद्यालय जाएंगे. वह सर्किट हाउस गौरेला में ही रात्रि विश्राम करेंगे.

6,412 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज राज्य स्तरीय विवाह कार्यक्रम का आयोजन होगा. रायपुर के  साइंस कॉलेज मैदान में सुबह 11 बजे विवाह कार्यक्रम होगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 1,316 जोड़ो को आशीर्वाद देंगे. योजना के तहत विवाहित जोड़ों के खातों में 35 हजार रूपये भेजे जाएंगे. 15 हजार रुपये उपहार सामग्री और विवाह में खर्च होंगे. बलौदाबाजार, धमतरी, दुर्ग, महासमुंद एवं राजनांदगांव जिलों के जोड़े कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे. प्रदेशभर के 6 हजार 412 से अधिक जोड़े विभिन्न धार्मिक परंपराओं के अनुसार विवाह करेंगे. 

फाईलेरिया मुक्ति अभियान : आज से सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम 

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ में आज यानी 10 फरवरी से सामूहिक दवा सेवन अभियान की शुरूआत की जाएगी. इसके तहत राज्य के 18 जिलों के पैंसठ विकासखंडों में बूथ के माध्यम से और घर-घर जाकर फाइलेरियारोधी दवाओं का सेवन कराया जाएगा.

कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ आज

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय साइंस कॉलेज मैदान से अभियान की शुरुआत करेंगे. पहले चरण में 6 माह से 52 माह तक के 40 हजार कुपोषित बच्चों को कवर किया जाएगा. बस्तर संभाग से अभियान की शुरुआत होगी. इसमें बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा शामिल हैं.

दूरदर्शन पर आज से ‘साहित्य पर्व’ का प्रसारण 

रायपुर साहित्य महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन का दूरदर्शन पर प्रसारण आज 10 फरवरी से प्रारंभ होगा. यह विशेष कार्यक्रम ‘साहित्य पर्व’ शीर्षक से दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा. कार्यक्रम का प्रसारण दस, बारह, पन्द्रह, सत्रह, उन्नीस और बाईस फरवरी को दोपहर साढ़े तीन बजे किया जाएगा.

आप का सीएम हाउस घेराव आज

रायपुर. आम आदमी पार्टी प्रदेश में धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर 10 फरवरी मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी. घेराव से पहले आप नेता-कार्यकर्ता राजधानी के नलघर चौक स्थित राजीव प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करेंगे और फिर कालीमाता मंदिर होते हुए मुख्यमंत्री निवास जाएंगे. आप नेताओं के इस प्रदर्शन के मद्देनजर जिला व पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है. कालीमाता मंदिर के सामने ही बैरिकेड्स लगाकर आप नेताओं को रोकने की तैयारी है. आप के प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने बताया कि मुख्यमंत्री निवास घेराव का नेतृत्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, देवलाल नरेटी एवं अभिषेक मिश्रा करेंगे.

दिल्ली में कांग्रेस जिलाध्यक्षों का आज विशेष प्रशिक्षण शिविर

दिल्ली के इंदिरा भवन में आज कांग्रेस जिलाध्यक्षों का विशेष प्रशिक्षण होगा. यह प्रशिक्षण शिविर सुबह 10:30 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा. छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्यों के नव-नियुक्त जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष आज विशेष प्रशिक्षण में शामिल होंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रशिक्षण होगा. प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दिल्ली में मौजूद रहेंगे. वहीं शहर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, दुर्ग अध्यक्ष बाकलीवाल सहित कई नेता शामिल होंगे. नव नियुक्त जिलाध्यक्षों को कार्यकारिणी गठन के लिए दो माह का समय दिया गया है.
 

रायपुर में आज के कार्यक्रम 

संत गजानन प्रगट महोत्सव

संस्थान- संत श्रीगजानन महाराज शेगांव संस्थान, रायपुर शाखा

स्थान- तात्यापारा स्थित संतश्री के मंदिर में

समय– प्रातः 8.30 बजे सहस्त्र अभिषेक व पूजन. शाम 4 बजे महिला मंडलों द्वारा भजन. शाम 6 बजे से संतश्री की पालकी शोभायात्रा. तदुपरांत आरती व गोपाल काला का भोग व वितरण.

प्राण प्रतिष्ठा

शिव परिवार स्थापना

संगठन – श्रीजैतू साव मठ न्यास समिति

स्थान- पुरानी बस्ती स्थित श्रीराम जानकी गोपीदास मंदिर के नवनिर्मित शिवालय में

समय- प्रातः 8.30 बजे वेदी पूजन व अधिवास.

परिचय सम्मेलन

सामुदायिक भवन का लोकार्पण

संगठन- संत सेन धाम मेला समिति व संत सेन धाम कोर कमेटी

स्थान- रावांभाठा बीरगांव स्थित संत सेन धाम परिसर

समय- सुबह 11 से शाम 6 बजे तक.

पूर्व छात्रों का मिलन

संगठन- एल्युमिनी कमेटी

स्थान- दुर्गा कॉलेज परिसर

समय- सुबह 11 बजे से

Spread the love

Chhattis TV

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी आर्थिक क्षमता का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 की रिपोर्ट के
Weather changes again in Chhattisgarh, possibility of light rain with thunder and lightning in many districts
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया