अंबिकापुर छत्तीसगढ़ राजनांदगांव रायपुर

CG Morning News : CM साय आज लेंगे विभागीय बैठक… राज्य के पहले अंतरिक्ष केंद्र का होगा शुभारंभ… अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आएंगे छत्तीसगढ़… 25वें भारत रंग महोत्सव आज से शुरू… पढ़ें और भी खबरें

CG Morning News : रायपुर. सीएम विष्णु देव साय आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वे “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद  मंत्रालय में विभागीय बैठक भी लेंगे. इसके अलावा सीएम साय 37वीं फेडरेशन कप बॉलीवॉल चैंपियनशिप 2026 का भी उद्घाटन करेंगे.

छत्तीसगढ़ को मिलेगा पहला अंतरिक्ष केंद्र, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला रहेंगे मौजूद

छत्तीसगढ़ को आज पहला अंतरिक्ष केंद्र मिलने जा रहा है. नवा रायपुर में सीएम साय अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ करेंगे. इस अवसर पर गगनयान मिशन के नायक अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला छत्तीसगढ़ आएंगे और छात्रों से सीधा संवाद करेंगे. “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” के तहत छात्रों को स्पेस रिसर्च का प्रशिक्षण मिलेगा. नवा रायपुर में सैटेलाइट निर्माण, टेस्टिंग और ट्रैकिंग की सुविधा विकसित की गई है, जिससे छत्तीसगढ़ को भविष्य के स्पेस टेक्नोलॉजी हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ेगा.

25वें भारत रंग महोत्सव आज से शुरू 

25वें भारत रंग महोत्सव आज से शुरू हो रहा है, जो 8 फरवरी तक चलेगा. कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ जनसंपर्क द्वारा किया जा रहा है. दीनदयाल ऑडिटोरियम में रंगमंच की प्रस्तुतियां होंगी. शाम 6.30 बजे उद्घाटन समारोह होगा, जिसकी शुरुआत ‘पारो’ नाटक के मंचन से की जाएगी. 8 फरवरी तक अलग-अलग नाटकों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी.

राजधानी के कार्यक्रम में आज

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

संगठन- सिंध सेवा समिति व सिंधी पंचायत गुढ़ियारी

स्थान- जनता कॉलोनी एकता नगर, गुढ़ियारी स्थित मंदिर

समय- सुबह 8 बजे पूजा-अर्चना व अभिषेक. सुबहे 11 बजे महाआरती व ईष्टदेव झूलेलाल साईं प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा. दोपहर 12 बजे सत्संग व लंगर प्रसाद.

सांस्कृतिक स्पर्धा ‘उमंग-2026’

संस्थान- अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती

स्थान- जैतूसाव मठ परिसर पुरानी बस्ती स्थित महाविद्यालय में

समय- सुबह 11 बजे से.

दर्शन व संगोष्ठी

पुरी के शंकराचार्य राजधानी में

संस्था- श्रीसुदर्शन संस्थानम् रावणभाठा

समय- प्रातः 8 बजे एवं शाम 6 बजे के सत्रों में संगोष्ठी व दर्शन.

भागवत कथा

संस्थान- रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम

कथाव्यास- पंडित अखिलेश शास्त्री, वृंदावन

स्थान- जीई रोड स्थित विवेकानंद आश्रम का सत्संग भवन

समय- शाम 7 से रात्रि 9 बजे तक.

विदाई समारोह

संस्थान- लक्ष्मीनारायण कन्या उ.मा. शाला

स्थान- कालीबाड़ी रोड स्थित विद्यालय परिसर का गुरुकुल प्रेक्षागृह

समय- दोपहर 12 बजे से

Spread the love

Chhattis TV

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी आर्थिक क्षमता का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 की रिपोर्ट के
Weather changes again in Chhattisgarh, possibility of light rain with thunder and lightning in many districts
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया