अंबिकापुर छत्तीसगढ़ दुर्ग-भिलाई बिलासपुर रायपुर

CG Morning News : मुख्यमंत्री साय आज जशपुर जिले के दौरे पर… सचिन पायलट BLA की तैयारियों की करेंगे समीक्षा… आज से रायपुर में लागू होगी वन-वे व्यवस्था… पढ़ें और भी खबरें

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले जशपुर के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे रायपुर हेलीपैड से जशपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले सर्वेश्वरी समूह आश्रम, नारायणपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 12:45 बजे वे किसान महतारी सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री विष्णु महायज्ञ चक्रपूजा कार्यक्रम में भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:15 बजे रायपुर वापस लौटेंगे

सचिन पायलट के बस्तर संभाग दौरे का दूसरा दिन

रायपुर। SIR को लेकर कांग्रेस का मंथन लगातार जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज बस्तर लोकसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे। बैठक में वे BLA की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद सचिन पायलट बस्तर से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बता दें कि पायलट दो दिन के बस्तर संभाग के प्रवास पर हैं।

स्काईवॉक प्रोजेक्ट को गति देने आज से रायपुर में बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम

रायपुर। रायपुर में स्काईवॉक निर्माण कार्य में अब तेजी देखने को मिल रही है। निर्माण को सुचारू रखने और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए प्रशासन ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। आज से शास्त्री चौक से जुड़ने वाले प्रमुख रास्तों को वन-वे किया जा रहा है, जिससे वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी। यह व्यवस्था रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगी। यह वन-वे व्यवस्था लगभग एक महीने तक लागू रहेगी।

फिजियोथेरेपी कॉलेजों में स्ट्रे राउंड पंजीयन और चॉइस फिलिंग आज तक

रायपुर। प्रदेश में संचालित शासकीय एवं निजी फिजियोथैरेपी कॉलेजों में तीसरे चरण के आबंटन के पश्चात रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए स्ट्रे वेकेंसी राउंड की काउंसिलिंग होनी है। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से नवीन पंजीयन हेतु ऑनलाइन आवेदन तथा पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थियों से ऑनलाइन संस्था चयन 27 नवंबर तक किया जा सकेगा। पूर्व से पंजीकृत पात्र अभ्यर्थियों को संस्था करना आवश्यक है चूंकि अभ्यर्थी द्वारा पूर्व में चयन संस्था स्वतः ही शून्य हो गए हैं अर्थात संस्था चयन रिक्त हो गया है। ऐसे में स्ट्रे वेकेंसी राउंड की काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए पुनः संस्था चयन करना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की सुविधा आवेदन की अंतिम तिथि तक निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।

अहीर जवानों पर बनी फिल्म ‘120 बहादुर’ का आज फ्री शो

रायपुर। लेह लद्दाख में 18 नवंबर 1962 को मेजर शैतान सिंह भाटी के नेतृत्व में पड़ोसी देश चीन के हजारों सैनिकों को धराशायी करने वाले रेवाड़ी, हरियाणा के 120 जांबाज अहीरों के अदम्य साहस को दर्शाने वाली रियल स्टोरी फिल्म ‘120 बहादुर’ का निःशुल्क शो गुरुवार, 27 नवंबर को कलर्स मॉल, धमतरी रोड में शाम 6 बजे से आरंभ होगा। रेजांगला शौर्य दिवस (18 नवंबर) की स्मृति में इस निःशुल्क फिल्म शो का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ द्वारा यादव समाज जनों के लिए किया गया है।

रायपुर में आज

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दिवस द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दिवस की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 27 नवंबर 2025 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक हैप्पी स्कूल, टेमरी, वीआईपी रोड में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में दो मुख्य सत्र होंगे

ITSA अस्पताल द्वारा हैप्पी स्कूल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण।

रचना गोयल द्वारा “गुड टच-बैड टच” विषय पर व्याख्यान।

भागवत कथा

भागवत कथा का आयोजन श्रीराम जानकी दरबार मंदिर के तत्वावधान में किया जा रहा है। कथावाचक संजय कृष्ण उपाध्याय वृंदावन हैं। कार्यक्रम वीर सावरकर नगर, हीरापुर में दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा।

श्रीराम कथा

श्रीराम कथा का आयोजन न्यू शांति नगर विकास परिषद एवं शिष्य परिवार द्वारा किया जा रहा है। कथाव्यास अभिनंदन महाराज वृंदावन हैं। यह कार्यक्रम श्रीवैष्णो, नेताजी चौक, न्यू शांति नगर, माता मंदिर परिसर में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

श्री राम लीला महोत्सव

श्री राम लीला महोत्सव उत्तर प्रदेश के काशी की मंडलियों द्वारा मंचित किया जा रहा है। आयोजन श्रीराम भक्त परिवार के तत्वावधान में हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन परिसर में शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक होगा।

योग-क्लास

योग-क्लास का आयोजन सत्यदर्शन योगाश्रम के भवन में सिविल लाइन स्थित योगाश्रम द्वारा किया जा रहा है। यह कक्षा शाम 5 बजे से 6 बजे तक चलेगी।

Spread the love

Chhattis TV

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग

29 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CSEB) के दुर्ग जिले स्थित सब स्टेशन में एक भयंकर आग लग
छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी आर्थिक क्षमता का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 की रिपोर्ट के