CG Crime News : शादीशुदा प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाने उठाया खौफनाक कदम, पहले खिलाया मोमोज फिर…
दुर्ग जिले में एक शादीशुदा युवक ने युवती को जलाकर मार डाला। दोनों साथ में केटरिंग का काम करते थे। इसी बीच नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो परेशान होकर युवक ने उसे चापर से मारकर मौत के घाट उतारा। पहचान मिटाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

मामला उतई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, युवती भी शादीशुदा थी। 7 दिसंबर को घटना वाले दिन आरोपी विजय बांधे (24) अपनी प्रेमिका उर्मिला निषाद (30 साल) को मोमोज खिलाने के बहाने सुनसान जगह नहर के पास ले गया। जहां दोनों बैठकर मोमोज और चाईनीज पकौड़ा खाए, इसी बीच विजय ने उर्मिला पर चापर से कई वार कर दिया।





