अंबिकापुर छत्तीसगढ़ दुर्ग-भिलाई बिलासपुर राजनांदगांव रायपुर

एसीबी की दीपका-कोरबा में बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा

बिलासपुर। एसीबी बिलासपुर ने कोरबा जिले में दीपका में सीएसपीडीसीएल (विद्युत विभाग) के सहायक अभियंता को 50000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा. सहायक अभियंता ने खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर किसान से रिश्वत की मांग की थी.

डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि ग्राम रलिया, जिला कोरबा निवासी श्यामता टंडन ने इस आशय की शिकायत की गई थी कि ग्राम दर्री, जिला कोरबा में उसके मित्र के पिता के नाम पर कृषि जमीन है, जिसमें ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए मित्र के पिता ने उसे सीएसपीडीसीएल (विद्युत विभाग दीपका) में अधिकारियों से मिलकर बात करने को कहा था.

ट्रांसफार्मर लगाने का आवेदन देने के बाद सीएसपीडीसीएल दीपका के सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर ने मौके का निरीक्षण किया था, और ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर चालान पटाने के अलावा नाश्ता-पानी के नाम पर 80000 रुपए की मांग की गई, जिसमें से 30,000 रुपए ले लिया था, लेकिन वह रिश्वत के रूप में दिए जाने वाली शेष राशि 50000 रुपए को नहीं देना चाहता, बल्कि सहायक अभियंता दिवाकर को पकड़वाना चाहता है.

शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई. 28 जनवरी को प्रार्थी ने व्यवस्था की गई राशि 50000 रुपए को आरोपी को देने दीपका स्थित कार्यालय में भेजा. आरोपी द्वारा रिश्वती राशि 50000 रुपए को लेते ही एसीबी टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया. आरोपी द्वारा रिश्वत में ली गई रकम को बरामद कर लिया गया. इसके साथ आरोपी के खिलाफ एसीबी धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई कर रही है.

Spread the love

Chhattis TV

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग

29 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CSEB) के दुर्ग जिले स्थित सब स्टेशन में एक भयंकर आग लग
छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी आर्थिक क्षमता का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 की रिपोर्ट के