अंबिकापुर छत्तीसगढ़ दुर्ग-भिलाई रायपुर

भिलाई-3 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा भव्य 301 फीट तिरंगा यात्रा का आयोजन

भिलाई-3 (जिला-दुर्ग) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भिलाई-3 नगर इकाई द्वारा 24 जनवरी 2026 को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भिलाई-3 से प्रारंभ होकर बाजार चौक होते हुए आत्मानंद विद्यालय, भिलाई-3 में संपन्न हुई।


301 फीट लंबे विशाल तिरंगे के साथ सैकड़ों विद्यार्थियों ने अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण रूप में बढ़ चढ़कर सहभाग किया एवं नगर के प्रमुख चौराहे पर स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी एवं भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, वहीं नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थायी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।
तिरंगा यात्रा के पश्चात समापन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री श्री महेश साकेत जी, प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रश्मि गुप्ता , बहन भावना वर्मा, नगर मंत्री डे साहब साहू एवं विभाग छात्रा प्रमुख बहन भूमि राजपूत जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री महेश साकेत जी ने अपने उद्बोधन में कहा की आज भिलाई-3 की पावन धरती पर निकली यह भव्य तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और युवा शक्ति के राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है। 301 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली यह यात्रा प्रत्येक नागरिक के हृदय में देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करती है।तिरंगा हमें त्याग, समर्पण, सत्य और कर्तव्यबोध का संदेश देता है। आज का विद्यार्थी केवल शिक्षा अर्जित करने वाला नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य का निर्माता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विगत सात दशकों से छात्रहित एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्यरत है, परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता ज्ञान, शील और एकता के ध्येय को लेकर समूचे भारत वर्ष में कार्य कर रहा है,
उन्होंने मंच के सम्मुख उपस्थित समस्त छात्र शक्ति से आवाहन करते हुए कहा कि हमें आज आवश्यकता है कि देश का प्रत्येक विद्यार्थी न केवल अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु परिश्रम करे, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए भी सदैव तत्पर रहे और जब यह छात्र शक्ति अपने शक्ति को पहचानेगी, तभी भारत एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित होगा। हम सब मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करें, जो विश्व का नेतृत्व करने में सक्षम हो।


कार्यक्रम के अंत में नगर मंत्री डे साहब साहू ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र जीवन को केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रखती, अपितु विद्यार्थियों को राष्ट्रनिर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने का कार्य करती है और इस तिरंगा यात्रा के आयोजन के माध्यम से पूरा भिलाई 3 नगर राष्ट्रभक्तिमय हो गया है, यह तिरंगा यात्रा सभी कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों, विद्यालय प्रशासन एवं नगरवासियों के सहयोग से ही सफल हो सकी है, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत इस बात का प्रमाण है कि समाज का हर वर्ग राष्ट्रभक्ति से जुड़े ऐसे आयोजनों के साथ खड़ा है।
अंत में मंचस्थ अतिथियों, स्थायी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, विद्यालय प्रशासन एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
‘वंदे मातरम्’ गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस तिरंगा यात्रा के अवसर पर दुर्ग विभाग संयोजक कुनाल राजपूत, जिला संयोजक प्रवीण यादव, रूपेश कुर्रे, वैभव सिंह, चेतना, देवेश एवं सैकड़ो की संख्या विद्यार्थी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Chhattis TV

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग

29 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CSEB) के दुर्ग जिले स्थित सब स्टेशन में एक भयंकर आग लग
छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी आर्थिक क्षमता का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 की रिपोर्ट के