अंबिकापुर छत्तीसगढ़ दुर्ग-भिलाई बिलासपुर राजनांदगांव रायपुर

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक में 539 स्क्वायर का पट्टा दिखा कर बनाया जा रहा है हजार वर्ग फीट से ज्यादा की जमीन में व्यवसायिक बिल्डिंग।

भानुप्रतापपुर क्षेत्र में इन दिनों जमीन मामले को लेकर लगातार खुलासे हो रहे है जहाँ कुछ जगह पर जमीन के अवैध कब्जे को लेकर तो कही नियम को ताक में रख कर जमीन बेचा जा है। कुछ इसी तरह का मामला भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक अंतागढ़ रोड में एक रसूखदार व्यापारी द्वारा 539 वर्ग फिट की जमीन दिखा कर हजार वर्ग फिट की जमीन में अवैध कब्जा कर बिल्डिग बनाया जा रहा है, पर नगर पंचायत और राजस्व विभाग के अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं कर रही है । इससे समझा जा सकता है की सब मामला पहले से सेट है ।

भानुप्रतापपुर निवासी नरेश जैन पिता कन्हैयालाल जैन ने भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक में खसरा नंबर 120/7 में अंकित 0.0050 हेक्टेयर भूमि है जो लगभग 539 स्क्वायर फीट होता है पर वास्तविक में हजार फीट से ज्यादा की व्यवसाय के लिए बिल्डिग बनाया जा रहा है इसे नगर पंचायत के अधिकारी और राजस्व विभाग के अधिकारी सही से जांच करें तो बहुत सा कब्जा अवैध निकलेगा पर राजस्व विभाग और नगर पंचायत के संबंधित अधिकारियों की साठगांठ से रसूखदार व्यापारी बेखौफ होकर निर्माण कर रहे है । पर संबंधित अधिकारी मुख दर्शक बने देख रहे है । मिली जानकारी के अनुसार नरेश जैन ने अपने निर्माणधीन बिल्डिंग के पीछे बिना लिखित आदेश के सरकारी ज़मीन में बने पर्दा को भी गिरा दिया जो की गलत है प्राइवेट बिल्डिंग को बनाने के लिए किसी भी सरकारी संपत्ति की किसी की कह देने मात्र से गिरा देना सरकारी नियमों की अवहेलना है । अब देखते है खबर चलने के बाद तहसीलदार और नगर पंचायत के संबंधित अधिकारी क्या एक्शन लेते है 

Spread the love

Chhattis TV

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग

29 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CSEB) के दुर्ग जिले स्थित सब स्टेशन में एक भयंकर आग लग
छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी आर्थिक क्षमता का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 की रिपोर्ट के