अंबिकापुर छत्तीसगढ़ बिलासपुर राजनांदगांव रायपुर

CG News : Maggi बनाने पर भड़का पति, पत्नी को लोहे की पाइप से पीटा, अपराध दर्ज

बिलासपुर. मैगी बनाने से नाराज शराबी पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी. पति की पिटाई से आहत पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. पत्नी का आराेप है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था. वहीं, कुछ दिन पहले रात में मैगी बनाने के नाम से उसे पाइप से बुरी तरह पीटा. घटना को लेकर कोरबा पुलिस ने जीरो में अपराध दर्ज कर विवेचना के लिए केस डायरी बिलासपुर के सरकंडा थाने भेज दी है.

पीड़िता काजल तिवारी (26) निवासी रामसागरपारा, कोरबा ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उसका विवाह 5 फरवरी 2022 को सामाजिक रीति-रिवाज से अंकित तिवारी निवासी अशोक नगर पार्क लाइफ कॉलोनी, सरकंडा बिलासपुर से हुआ था.

पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति आए दिन शराब पीकर घर आता था और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा कर गाली-गलौज व मारपीट करता था. 23 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे, आरोपी पति शराब के नशे में घर पहुंचा और देर रात मैगी बनाने की बात को लेकर विवाद करने लगा. इस दौरान उसने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों, लातों और लोहे के पर्दे की पाइप से बेरहमी से मारपीट की. घटना के बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को मोबाइल फोन से पूरी जानकारी दी. अगले दिन 24 जनवरी 2026 को उसके पिता मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ कोरबा ले आए, जहां महिला ने पुलिस में लिखित शिकायत दी. शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली कोरबा में जीरो में अपराध दर्ज कर बिलासपुर डायरी भेज दी गई है.

Spread the love

Chhattis TV

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी आर्थिक क्षमता का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 की रिपोर्ट के
Weather changes again in Chhattisgarh, possibility of light rain with thunder and lightning in many districts
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया