अंबिकापुर छत्तीसगढ़ दुर्ग-भिलाई बिलासपुर राजनांदगांव रायपुर

CG Morning News : CM साय आज लेंगे कैबिनेट बैठक… सहयोग केंद्र में गृहमंत्री विजय शर्मा सुनेंगे समस्याएं… महतारी सदन आंगनबाड़ी का होगा लोकार्पण… BJP मनाएगी समर्पण दिवस… पढ़ें और भी खबरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह 9.45 को पेंड्रा से रायपुर के लिए लौटेंगे. सुबह 11 बजे मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक लेंगे. मंत्रालय में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक विभागीय कार्य करेंगे. शाम 5.25 को सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे

कैबिनेट बैठक आज होगी 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी. सुबह 11 बजे मंत्रालय में बैठक शुरू होगी. प्रदेश के जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी. इस दौरान राज्य बजट पर भी चर्चा हो सकती है.

भाजपा प्रदेश कार्यालय में सहयोग केंद्र आज

भाजपा प्रदेश कार्यालय में सहयोग केंद्र जारी है. आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहयोग केंद्र में समस्याएं सुनेंगे. प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव साथ रहेंगे. सहयोग केंद्र के जरिए कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रयास किया जा रहा है.

बीजेपी मनाएगी आज समर्पण दिवस

भारतीय जनता पार्टी आज यानी बुधवार को समर्पण दिवस मनाएगी. पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  11 बजे प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पुष्पांजलि अरपित करेंगे.

आज टाटीबंध में महतारी सदन का लोकार्पण

नगर निगम जोन-8 कमिश्नरी अंतर्गत शहीद भगत सिंग वार्ड टाटीबंध में निर्मित महतारी सदन का लोकार्पण विधायक राजेश मूणत 11 फरवरी को दोपहर 3 बजे करेंगे. टाटीबंध के सरकारी स्कूल परिसर में 85 लाख रुपये में तैयार इस सदन के लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती मीनल चौबे करेंगी. विशिष्ट अतिथि निगम के सभापति सूर्यकांत राठौड़ होंगे. इनके अलावा निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, महिला एवं बाल विकास विभाग अध्यक्ष सरिता आकाश दुबे और वार्ड पार्षद गायत्री चंद्राकर भी उपस्थित रहेंगी.

PCC चीफ बैज का भाजपा पर हमला

रायपुर. कांग्रेस ने दावे किए कि भाजपा सरकार दो साल में ही अलोकप्रिय हो गई है. पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाए कि अब भाजपा सांसद, विधायक ही अपनी सरकार की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं. नाराज सांसद, विधायक जनता के प्रति खुद को जिम्मेदार मानते हैं तो सरकार की नाकामियों के चलते इस्तीफा क्यों नहीं देते. भाजपा नेताओं की राजनीतिक नौटंकी और प्रपोगंडा चलने वाला नहीं है. राजिम कुंभ आयोजन के नाम से भ्रष्टाचार कर बंदरबांट किया जा रहा है. अब वहां भी अव्यवस्था पर भाजपा के लोग पूछ रहे कि कुंभमें करोड़ों का बजट कहां खर्च हुआ. पीसीसी अध्यक्ष ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी और राजिम मेले में स्थानीय भाजपा विधायक की सार्वजनिक नाराजगी को लेकर सवाल खड़े किए. जंबूरी में करोड़ों की गड़बड़ी, 33 हजार शिक्षकों की भर्ती, यातायात अव्यवस्था और कानून व्यवस्था पर सांसद बृजमोहन ने सवाल उठाया फिर मौन हो गए. सांसद विजय बघेल मोदी की गारंटी पूरा करने सरकार को पत्र लिखकर चुप्पी साध ली. विधायक राजेश मूणत शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा चुप हो गए.

रायपुर में आज के कार्यक्रम 

प्राण प्रतिष्ठा

शिव परिवार स्थापना

संगठन- श्रीजैतू साव मठ न्यास समिति

स्थान- पुरानी बस्ती स्थित श्रीराम जानकी गोपीदास मंदिर के नवनिर्मित शिवालय में समय- प्रातः 8.30 बजे से मूर्ति स्थापना व हवन-पूजन.

योग-क्लास

संस्था- सत्यदर्शन योगाश्रम

स्थान- सिविल लाइन स्थित योगाश्रम का भवन

समय- शाम 5 से 6 बजे तक.

Spread the love

Chhattis TV

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग

29 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CSEB) के दुर्ग जिले स्थित सब स्टेशन में एक भयंकर आग लग
छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी आर्थिक क्षमता का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 की रिपोर्ट के