Raipur Sunny Leone Program: रायपुर में सनी लियोनी के कार्यक्रम का विरोध; बजरंग दल ने जताई आपत्ति, कहा- छत्तीसगढ़ में अश्लीलता बर्दाश्त नहीं
राजधानी रायपुर में अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। बजरंग दल ने सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम का खुलकर विरोध करते हुए आयोजकों को चेतावनी दी है। बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने एक पोस्ट साझा कर कहा कि छत्तीसगढ़ में इस तरह के कार्यक्रम बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। (रायपुर में सनी लियोनी के कार्यक्रम का विरोध)

सोशल मीडिया पोस्ट में रवि वाधवानी ने लिखा है कि रायपुर में अश्लील फिल्मों की अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone program Raipur) को बुलाने वालों को चेतावनी है कि भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में किसी भी प्रकार की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संगठन का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ हैं। (सनी लियोनी कार्यक्रम का बजरंग दल ने किया विरोध)
बजरंग दल (Bajrang Dal Raipur) ने स्पष्ट किया है कि यदि 22 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम आयोजित किया गया, तो उसका विरोध किया जाएगा। मामले को लेकर संगठन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि किसी भी स्थिति में इस कार्यक्रम को होने नहीं दिया जाएगा।
प्रांत के गौ रक्षक प्रमुख रवि वाधवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है और यहां इस तरह के आयोजनों की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी गरियाबंद सहित कई स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम हुए हैं, जिससे प्रदेश का माहौल खराब हुआ। वाधवानी ने सवाल उठाया कि क्या सिर्फ पैसा कमाने के लिए ऐसे कार्यक्रम कराए जा रहे हैं और कहा कि बजरंग दल इसका पूर्ण रूप से विरोध करेगा।




