अंबिकापुर छत्तीसगढ़ बिलासपुर मनोरंजन राजनांदगांव रायपुर

Raipur News : बैंकों में आज हड़ताल, कामकाज रहेगा ठप

रायपुर. दो दिन की छुट्टी के बाद अगर आज आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने जा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है. कहीं ऐसा न हो कि आप ब्रांच पहुंचे और वहां ताला लगा हुआ नजर आए. दरअसल, देशभर में आज बैंकों कर्मचारियों की हड़ताल है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने हफ्ते में 5-डेज वर्किंग वीक की मांग को फौरन लागू करने की मांग को लेकर 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल पर जाने के फैसले किया है. राजधानी रायपुर में भी मंगलवार को सरकारी बैंक बंद रहेंगे.

कौन-कौन से बैंक होंगे प्रभावित और कौन से नहीं ?

स्टेट बैंक, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा,इंडियन ओवरसीज बैंको समेत 12 बैंक प्रभावित होंगे. वहीं एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस, कोटक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, यस, आईडीएफसी और बंधन बैंक पर हड़ताल का प्रभाव नहीं होगा.

बता दें कि अधिकांश सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने हड़ताल की स्थिति में बैंकिंग सेवाओं में व्यवधान की संभावना के बारे में अपने ग्राहकों को पहले ही सूचित कर दिया है. बैंक पिछले 3 दिनों से लगातार 24 को दूसरा शनिवार था, 25 को रविवार था और 26 को राष्ट्रीय अवकाश के कारण बैंक बंद थे और अब आज 27 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण लोगों को काफी परेशानी हो सकती है.

Spread the love

Chhattis TV

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी आर्थिक क्षमता का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 की रिपोर्ट के
Weather changes again in Chhattisgarh, possibility of light rain with thunder and lightning in many districts
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया