अंबिकापुर छत्तीसगढ़ राजनांदगांव रायपुर

Pariksha Pe Charcha 2026 : प्रथम चरण में महासमुंद की बेटी सृष्टि साहू का चयन, आज दिल्ली में करेगी राज्य का प्रतिनिधित्व

रायपुर. परीक्षा पे चर्चा के नवें संस्करण में इस वर्ष भी विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों में व्यापक उत्साह देखने को मिला. पंजीयन की अंतिम तिथि (11 जनवरी) तक छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 29.29 लाख प्रतिभागियों ने पोर्टल पर अपना पंजीयन कराया. यह आंकड़ा गत वर्ष की तुलना में 7.16 लाख अधिक है, जो कार्यक्रम के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है.

गत वर्ष पंजीयन के मामले में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम स्थान पर रहा था, जबकि इस वर्ष अंडमान एंड निकोबार, चंडीगढ़ और लक्षद्वीप के बाद राज्य को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है. विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि इस वर्ष राज्य से 1.41 लाख पालकों ने पंजीयन किया, जो पालकों की शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता का स्पष्ट संकेत है.

प्रथम चरण की चयन प्रक्रिया

प्रथम चरण में विद्यार्थियों के चयन के लिए जिलों से विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों से संबंधित वीडियो आमंत्रित किए गए थे. निर्धारित तिथि तक कुल 171 विद्यार्थियों के वीडियो प्राप्त हुए. गठित समिति द्वारा इन वीडियो का गहन परीक्षण किया गया, जिसके उपरांत 18 विद्यार्थियों का चयन कर उनका विवरण केंद्र को भेजा गया. चयनित विद्यार्थियों में पीएमश्री विद्यालय से 04, सेजस से 06, निजी विद्यालयों से 04, शासकीय विद्यालयों से 03 तथा केजीबीव्ही से 01 विद्यार्थी शामिल हैं.

कु. सृष्टि साहू का केंद्रीय स्तर पर चयन

केंद्र की समिति द्वारा महासमुंद जिले के स्वामी आत्मानंद विद्यालय, नयापारा की गणित संकाय की कक्षा 12वीं की छात्रा कु. सृष्टि साहू का चयन किया गया है. कु. सृष्टि साहू, पिता नरेन्द्र कुमार साहू और माता दिनेश्वरी साहू को 21 जनवरी 2026 को दिल्ली में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है.

प्रशासन और शाला परिवार की प्रतिक्रिया

कु. सृष्टि साहू के चयन पर जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगहे ने उनसे भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं. शाला की प्राचार्या अमी रूफस ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि कु. सृष्टि एक अनुशासित, परिश्रमी और अध्ययनशील छात्रा है. उन्होंने यह भी बताया कि कु. सृष्टि बाल दिवस के अवसर पर शाला नायक की भूमिका में प्राचार्य की कुर्सी पर बैठकर नेतृत्व प्रदान कर चुकी है.

परिवार का गर्व और सहयोग

कु. सृष्टि साहू के पिता शासकीय विद्यालय में शिक्षक हैं और माता गृहणी हैं. दोनों ने अपनी पुत्री के चयन पर गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की है और इसे परिवार के साथ-साथ जिले के लिए भी गौरव का विषय बताया है.

शाला और विभागीय प्रयासों की सराहना

शाला प्राचार्य के अनुसार विद्यालय के सभी शिक्षकों द्वारा परीक्षा पे चर्चा में विद्यार्थियों के पंजीयन के लिए विशेष प्रयास किए गए. विद्यालय में 100 प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया गया और विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास भी कराया गया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया.

कु. सृष्टि साहू के चयन पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे एवं शिक्षा विभाग ने हार्दिक बधाई दी. छात्रा के दिल्ली प्रवास से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण कराने में जिला परियोजना समन्वयक रेखराज शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही. वहीं राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा रायपुर ने भी महासमुंद जिले को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं.

आगामी चरण की प्रतीक्षा

परीक्षा पे चर्चा 2026 के आगामी चरणों में और विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया जारी है, जिसके परिणामों की प्रतीक्षा की जा रही है.

Spread the love

Chhattis TV

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी आर्थिक क्षमता का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 की रिपोर्ट के
Weather changes again in Chhattisgarh, possibility of light rain with thunder and lightning in many districts
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया