भिलाई जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित — कुबेर शर्मा बने जिला मंत्री, जताया आभार और समर्पण का संकल्प

लंबे इंतजार और संगठन के भीतर करीब 10 महीने के गहन मंथन के बाद आखिरकार भिलाई जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई।
जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से यह नई टीम घोषित की है।
इस कार्यकारिणी में जहां पार्टी के अनुभवी और वरिष्ठ चेहरों को स्थान मिला है, वहीं कई युवा, ऊर्जावान और जमीनी कार्यकर्ताओं को भी अहम जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
इसी क्रम में युवा नेता कुबेर शर्मा को भिलाई जिला भाजपा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति के बाद कुबेर शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, और सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा — “यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ा दायित्व भी है। मैं संगठन और जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करूंगा।”
भाजपा की नई कार्यकारिणी में युवाओं की बढ़ती भागीदारी से संगठन में नई ऊर्जा और जोश का संचार हुआ है



