अंबिकापुर छत्तीसगढ़ दुर्ग-भिलाई बिलासपुर राजनांदगांव रायपुर

छत्तीसगढ़ में दिवाली पर बिकी 61 करोड़ की शराब, सामान्य दिन की तुलना में दोगुनी बिक्री

रायपुर. दीपावली में इस बार आबकारी विभाग ने शासन का खजाना भर दिया है. रायपुर जिले में इस दिवाली में लगभग 61 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई है. यह शराब धनतेरस से लेकर भाईदूज के दूसरे दिन तक यानी 6 दिनों में बिकी है. शराब की इस बिक्री ने एक बार साबित कर दिया है कि रायपुर जिले में पियक्कड़ों की तादात अन्य जिलों की तुलना में कहीं ज्यादा है. हालांकि पिछली दिवाली की तुलना में शराब की बिक्री में इस बार एक प्रतिशत की कमी आई है. 

सामान्य दिन की तुलना में दोगुनर बिक्री

आबकारी विभाग के जिला अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि रायपुर जिले में इस बार की दीपावली पर शराब की जमकर बिक्री हुई है. इससे विभाग का खजाना भी भरा है. सामान्य दिनों में प्रतिदिन जिले में लगभग 5 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री होती है. इस तरह 6 दिनों में लगभग 30 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री होती, लेकिन दिवाली में शराब की बिक्री दोगुनी हो जाती है. यही वजह है कि दिवाली के 6 दिनों में लगभग 61 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई है, जो सामान्य दिन की तुलना में दोगुनी है. धनतेरस के दूसरे दिन सबसे ज्यादा 11 करोड़ 39 लाख की शराब बिकी

त्योहार के दौरान धनतेरस के दूसरे दिन सबसे अधिक शराब की बिक्री हुई है. इस दिन 11 करोड़ 39 लाख 3 हजार 4 सौ रुपए की शराब की बिक्री हुई है. इसके अलावा अन्य 5 दिनों में 8 करोड़ से लेकर 10 करोड़ से अधिक की बिक्री हुई है.

Spread the love

Chhattis TV

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग

29 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CSEB) के दुर्ग जिले स्थित सब स्टेशन में एक भयंकर आग लग
छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी आर्थिक क्षमता का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 की रिपोर्ट के