अंबिकापुर छत्तीसगढ़ दुर्ग-भिलाई बिलासपुर राजनांदगांव रायपुर

CG Breaking News : ED ने बडे़ कारोबारियों के घर मारा छापा, 10 गाड़ियों में पहुंची अधिकारियों की टीम

 राजनांदगांव. प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय की टीम बुधवार की सुबह से ही सक्रिय हो गई है. राजनांदगांव में बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी का छापा पड़ा है. बताया जा रहा है शहर में तीन जगहों पर जांच एजेंसी की टीम पहुंची है. 10 गाड़ियों में पहुंची अधिकारियों की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, रायपुर से करीब 10 गाड़ियों में आई अधिकारियों की टीम ने सुबह 5:30 बजे से शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी शुरू की. ईडी की टीम ने भारत माता चौक स्थित राधाकृष्ण अग्रवाल के निवास, सत्यम विहार कॉलोनी में यश और रोमिल नहाटा के घर और कामठी लाइन स्थित मनीष भंसाली के यहां कार्रवाई की है. मौके पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई माइनिंग (खनन) से जुड़े कारोबारियों, सप्लायर और ब्रोकर से संबंधित बताई जा रही है. हालांकि, ईडी की यह कार्रवाई किस विशेष मामले से जुड़ी हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है.

Spread the love

Chhattis TV

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग जिले के CSEB सब स्टेशन में लगी भीषण आग

29 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CSEB) के दुर्ग जिले स्थित सब स्टेशन में एक भयंकर आग लग
छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी आर्थिक क्षमता का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 की रिपोर्ट के