छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार पर कांग्रेस का तंज, PCC चीफ बैज बोले – ग्रामीण से शहर तक सरकार फेल, सांसद बृजमोहन के सीएम को लिखे पत्र ने खोली सुशासन की पोल

रायपुर. छत्तीसढ़ में सुशासन तिहार को लेकर कांग्रेस ने साय सरकार पर तंज कसा है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सुशासन तिहार को सरकार का टाइम पास बताया. उन्होंने कहा, डेढ़ साल में चालीस लाख आवेदन को सरकार के फेलियर को बताता है. सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार के सुशासन की पोल खोल दी है.

पीसीसी चीफ बैज ने कहा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल स्वास्थ्य सुविधा को लेकर सरकार को चिट्ठी लिखकर सुशासन की पोल खोल रहे. सुशासन तिहार में इतना आवेदन आना मतलब सरकार ग्रामीण से शहर तक फेल है. किसी आवेदन का निराकरण नहीं होगा. गर्मी में सरकार सिर्फ़ टाइम पास कर रही है.

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पत्र लिखकर इन सेवाओं को तत्काल बहाल करने की मांग की थी. सांसद अग्रवाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि यह अत्यंत दुःख का विषय है कि समय-समय पर निर्देश और प्रयासों के बावजूद इस महत्वपूर्ण संस्थान में सर्जरी की सेवाएं बंद पड़ी है, जिसके कारण प्रदेश की गरीब जनता जीवनरक्षक उपचार से वंचित रह रही है और निजी अस्पतालों की लूट का शिकार होने को मजबूर है.

Spread the love

Chhattis TV

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निवेश 2025: ₹1.63 लाख करोड़ के निवेश के साथ टॉप-10 राज्यों में शामिल, बना नया निवेश केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी आर्थिक क्षमता का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 की रिपोर्ट के
Weather changes again in Chhattisgarh, possibility of light rain with thunder and lightning in many districts
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया